School UDISE Code क्या है अपने स्कूल का UDISE Code Online कैसे चेक करे

by Hindraj Kumar
2 comments

Unified District Information System For Education (UDISE) जो 11 अंक का होता है यह कोड खास कर un स्कूलों को दिया जाता है जो औपचारिक शिक्षा प्रदान करते है जिनमे मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त दोनो स्कूल आते है।

एक छात्र की लाइफ में udise code काफी मायने रखता है खास कर जब बात छत्रवृति की आती है क्योंकि वहा पर इस कोड की अवश्यता पड़ती है ऐसे में आप भी अपने स्कूल का यूडीआईएसई कोड की तलाश में है तो आप बिलकुल सही वेबसाइट पर है।

जहा पर हम आपको बतांगे की School UDISE Code क्या होता है बहुत से ऐसे टीचर होते है जिनको udise Code  के बारे में नहीं मालूम होता है कोई ऐसा कार्य होते है जिनमे हमें udise कोड  की जरूरत पड़ती है लेकिन हम मालूम न होने के कारण हमारा कार्य अधुरा ही रहता है तो चलिए जन लेते है की udise Full Form in Hindi

School UDISE Code क्या होता है

UDISE फुल फॉर्म है Unified District Information System for Education (शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली ) UDISE कोड 11 अंको का होता है जिससे स्कूल की पहचान की जाती है जिसको जिला स्तर के साथ रास्ट्री स्तर तक पहचाना जाता है!

हर विद्यालय को UDISE कोड जरुर लेना चाहिए जिससे स्कूल की पहचान हो सके, UDISE कोड अपने आप में अलग-अलग चीजो को दर्शाता है जैसे प्रथम के 2अंक राज्य को व उसके बाद के 2 अंक जिले ,फिर उसके बाद के 2 अंक ब्लाक को ,फिर इसके बाद के 3 अंक गाँव व शहर को ,और इसके बाद के 2अंक स्कूल को दर्शाते है।

udise code भारत के प्रत्येक स्कूल को दिया गया एक यूनिक कोड होता है इस कोड के द्वारा विद्यालय की पहचान की जाती है इसको प्राइमरी और बारहवीं के उन सभी विद्यालय को दी जाती है जो औपचारिक शिक्षा प्रदान करते है जिनमे मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त दोनो ही स्कूल आते है।

इन कोड के आधार पर स्कूल की पहचान की जाती है साथ ही स्कूल में कितने अध्यापक है इसकी भी जानकारी इस कोड के जरिए मिल सकती है साथ ही भारत में 1.5 मिलियन स्कूल, 9.5 मिलियन शिक्षक और 260 मिलियन छात्र शामिल हैं, यह सारी जानकारी स्कूल udise code के जरिए हासिल की गई है।

“School” UDISE CODE Full Form

वैसे भी आर्टिकल के शुरुआत में ही इसका फुल फॉर्म बता दिया गया था फिर भी नीचे udise Full Form Hindi और English दोनो में दिया गया है

  • udise Full Form – Unified District Information System For Education
  • udise Full Form in Hindi – शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली

UDISE Code Online Check कैसे करे

यहां पर स्कूल यूडीआईएसई कोड ऑनलाइन चेक करने के लिए दो विकल्प दिए गए है जिनका अनुसरण करके अपने स्कूल का udise code पता कर सकते है

(1) गूगल के जरिए अपने school का udise code पता करे?

अपने स्कूल का udise कोड को ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको सबसे पहले Google पर Search करना है UDISE CODE STATUS या फिर UDISE Code अब आपके सामने आपके द्वारा सर्च किया गया परिणाम आएगा, जिसमे से आपको पहले लिंक पर क्लिक करना है.

जो UDISE की ऑफिशियल वेबसाइट पर लेकर जाएगा, अपने स्कूल का UDISE Code को चेक करने के लिए UDISE Code से जुड़े कुछ सवाल पूछे जायेंगे, जिसमे आपसे आपका राज्य पूछा जायेगा आपको अपना राज्य भरना है और फिर GO की बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ाना है उसके बाद आपसे जिला पूछा जायेगा।

आपको अपने जिले का नाम भरना है और go की बटन पर क्लिक करना है अब आपके सामने आपके जिले (district) में जितने भी विद्यालय है उनके udise Code आ जायेंगे, आप यहाँ से अपने स्कूल का भी udise कोड की जांच कर सकते है.

(2) UDISE पोर्टल @ udise Plus gov in पर अपने स्कूल का पता कैसे लगाएं?

udiseplus.gov.in – यूडीआईएसई प्लस देश में शैक्षणिक संस्थानों पर डेटा एकत्र करने और बनाए रखने के लिए भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) द्वारा विकसित एक वेब-आधारित एप्लिकेशन है इसके जरिए आसानी से किसी भी स्कूल के udise code का पता लगाया जा सकता है।

UDISE पोर्टल @ udise Plus gov in के जरिए अपने school का udise Code पता करने के लिए निम्नलिखित स्टेप फॉलो करे।

  • udise.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • Fined Find School DISE Code के विकल्प पर क्लिक करे।
  • अपने राज्य का चुनाव करे, और go की बटन पर क्लिक करे।
  • अब अपने जिले का चुनाव करे।
  • अपने राज्य का चुनाव करे, और go की बटन पर क्लिक करे।
  • इस प्रकार से उस जिले के हर एक स्कूल का udise code आपको मिल जायेगा।
school udise code kya hai (2)

आप इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते है ! डाउनलोड करने का आप्शन आपको ऊपर की तरफ में मिल जाता है !आप वहा से pdf file में डाउनलोड कर सकते है!

क्या आपने इस पोस्ट को पड़ा |

  1. पॉलिटेक्निक क्या है ?
  2. BSC क्या है बीएससी की जानकारी हिंदी में ?
  3. 12th के बाद क्या करे ?

udise code की आवश्कता और इसके फायदे

जैसा की आप भी अब तक जान चुके है की school udise Code के जरिए स्कूल की पूर्ण जानकारी निकाल सकते है साथ ही छात्रों को भी इस कोड के जरिए, काफी हेल्प मिलती है स्कूल udise Code की आवश्कता इसके होने से स्टूडेंट के क्या फायदे होते है इस सब को नीचे व्यक्त किया गया है।

  • RTE पोर्टल में udise कोड की जरुरत पड़ती है।
  • अपने विद्यालय से निशुल्क पुस्तक प्राप्त करने हेतु।
  • सबसे जरुरी काम छात्र वृद्धि पोर्टल में udise Code की आवश्कता पड़ती है।
  • स्कूल से संबंधित डेटा एकत्र करने में यह मदद करता है।
  • यह एक डेटाबेस के रूप में कार्य करता है (ऐसा कह सकते है)
  • जब आपको स्कूल से स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेना होगा तब UDISE Code की आवश्यकता होती है।
  • पाठ्यपुस्तक निःशुल्क प्राप्त करने में।
  • शालाओं व विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करने में।

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते है की SCHOOL UDISE CODE से जुड़े आपके सारे सवालों का जवाब आपको मिल गया होगा, यदि इस आर्टिकल के प्रति आपको कोई राय या सवाल है तो हमसे कॉमेंट सेक्शन के जरिए पूछ सकते है हम आपके सवाल का जरूर जवान देंगे।

You may also like

2 comments

Rani 25/06/2021 - 4:05 PM

Maths and science

Reply
Santosh Kumar 05/01/2022 - 2:15 AM

udish number

Reply

Leave a Comment

Copyright © 2020 – 2023 HindiSuvidha, All Rights Reserved